बलिया : युवती की हत्या के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार हिन्द सन्देश टाइम्स
उत्तर प्रदेश / एजेंसी बलिया बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा-मांझी रेलवे ट्रैक पर 17 नवंबर को मिले अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त प्रीति यादव (20) निवासी टोला फतेराय के रूप में हुई। घटना के सातवें दिन सोमवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए ऑनर किलिंग
दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस
मामले में चचेरे भाई आर्या यादव को गिरफ्तार किया, दूसरे आरोपी अशोक यादव की तलाश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि प्रीति यादव भगवानपुर गांव निवासी दूर के रिश्तेदार अभिषेक यादव के साथ प्यार करती थी। 23 सितंबर को घर से भागकर प्रीति ने अभिषेक के साथ शादी कर मनेसर चली गई। कुछ दिन बीतने के बाद
प्रीति के चाचा अशोक यादव व भाई आर्या यादव प्रेमी अभिषेक के पिता सुनील यादव से मिले और समाज के प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए दोनों की शादी रीति-रिवाज के साथ करने का भरोसा देकर लड़का-लड़की को बुलवाने को कहा। सुनील यादव के भरोसा पर अभिषेक प्रीति को लेकर 14 नवंबर को वापस घर पहुंचे। 16 नवम्बर को सुनील बहू प्रीति को ले जाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्रीति घर जाने को तैयार नहीं थी।