मनरेगा में फर्जीवाड़ा: घुघली ब्लॉक में “एक हाजिरी, पूरा भुगतान” मॉडल

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज जिले के घुघली ब्लॉक के गणेशपुर का मामला  मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां मजदूरों की केवल एक समय उपस्थिति दर्ज की जा रही है, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार दिन में दो बार हाजिरी लगना अनिवार्य है।

ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जीवाड़ा पकड़ में न आए, इसके लिए मजदूरों को लाइन में खड़ा कर सामूहिक फोटो खींच ली जाती है और उसी फोटो के आधार पर हाजिरी दर्ज कर दी जाती है। इससे काम कम और कागजी कार्रवाई ज्यादा चल रही है।

इस फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा नुकसान ईमानदारी से काम करने वाले मजदूरों को उठाना पड़ रहा है। कई बार पूरा दिन काम करने के बावजूद मजदूरी में कटौती हो जाती है, जबकि फाइलों में सब कुछ दुरुस्त दिखाया जाता है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस कागजी खेल पर कब ब्रेक लगाता है ¹।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *