परतावल :- परतावल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गेहूं के खेत में अचानक एक विशालकाय अजगर निकल आया। खेत में काम कर रहे किसानों ने जैसे ही अजगर को देखा, वे दहशत में आ गए और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही मिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पकड़ी दीक्षित में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के सुरक्षाकर्मी महेंद्र कुमार एवं मिश्रीलाल ने पूरी सतर्कता बरतते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित काबू में लिया गया।
रेस्क्यू अभियान के उपरांत अजगर को सुरक्षित पनियारा जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित पकड़ में आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वन विभाग की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की।