पुलिस कार्यालय महराजगंज में आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए, जिससे पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से थाना छोड़कर पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
इसके साथ ही सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए गए कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण वहीं प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस प्रशासन की इस पहल से आमजन में विश्वास बढ़ने के साथ-साथ त्वरित न्याय और प्रभावी पुलिसिंग को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।