भीषण सड़क हादसा: दो बाइक कि आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कालेज रेफर

उत्तर प्रदेश महराजगंज



परतावल, महराजगंज।
परतावल –महराजगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज छातीराम गेट के सामने उस समय हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई

हादसे में मृतक की पहचान नगर पंचायत परतावल, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छातिराम दक्षिण टोला निवासी विजय प्रताप सिंह पुत्र ठगई सिंह उम्र लगभग 60वर्ष के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा हैं कि टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वही दुर्घटना में दूसरी बाइक सवार सुहेल, निवासी ग्राम सभा अमवा, थाना श्यामदेउरवा, गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर भीड़ को नियंत्रित किया और दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर स्थानीय चौकी पर भेज दिया गया तथा पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

हादसे के बाद कुछ समय तक एनएच-730 पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ। उधर, विजय प्रताप सिंह की असामयिक मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके दो पुत्र रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहते हैं। घर में बुजुर्ग की मौत से परिवार गहरे शोक में डूब गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *