रूड़की/पिरान कलियर।उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग द्वारा लोकायुक्त कार्यालय में तैनात अनु सचिव मोहम्मद आरिफ को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।
मोहम्मद आरिफ की यह नियुक्ति उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, हरिद्वार (शहरी) में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात अधिकारी सैयद सिराज उस्मान के स्थान पर की गई है। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग के अपर सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बताया गया है कि नई नियुक्ति के बाद वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता, प्रभावशीलता एवं गति आने की उम्मीद है। साथ ही संबंधित विभागों को आदेशों के अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।