कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल। नगर पंचायत परतावल के धनगड़ा में रविवार को कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। हाथी घोड़े, ढोल-नगाड़ों और डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कलश यात्रा में 1501 कन्याओं के साथ-साथ महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं व नौजवानों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच मुख्य यज्ञाचार्य पंडित अंशुमान शुक्ल एवं सहयोगी आचार्य पंडित सदानंद मिश्र के सान्निध्य में विधिविधान से कलश पूजन कराया गया। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा गजराज की अगुआई में धनगड़ा से निकलकर देवीपुर, परसा, तिवारी टोला, रामपुर मोड़, धरमौली होते हुए परतावल बाजार से यज्ञस्थल धनगडा़ तक पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के तिलकधारी मद्धेशिया ने बताया कि नगर की सुख-समृद्धि और लोककल्याण के उद्देश्य से इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ 2 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगा। दिन में प्रवचन व मानस कथा और रात में अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। 10 फरवरी को पूर्णाहुति एवं महाभंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा।
इस दौरान इंजीनियर मनीष गुप्ता, सतीश मद्धेशिया, मुन्ना सिंह, नागेश्वर मिश्र, अजय मद्धेशिया, राकेश गुप्ता, द्वारिका वर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *