परतावल में ‘बुद्धा ऑनलाइन सेंटर’ का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी डिजिटल सेवाएं

उत्तर प्रदेश महराजगंज


महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के हॉस्पिटल रोड स्थित लम्हुआ ताल के निकट आज “बुद्धा ऑनलाइन सेंटर” का विधिवत उद्घाटन भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर केंद्र के प्रो० जगमोहन आर्या को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

उद्घाटन कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, आशुतोष पटेल, अशोक चौधरी, बूथ प्रमुख राम सेवक प्रसाद, हरीश शर्मा, नितेश शर्मा, विशाल जायसवाल, सूरज भारती सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इस अवसर पर निर्भय सिंह ने कहा कि बुद्धा ऑनलाइन सेंटर के खुलने से क्षेत्र के लोगों और छात्र-छात्राओं को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे सरकारी एवं अन्य डिजिटल कार्यों के लिए दूर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा तथा युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *