ग्रामिण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश महराजगंज

भिटौली/महराजगंज:-  ग्रामिण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद महाराजगंज इकाई की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को भिटौली बाजार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने की।

बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह के निर्देशानुसार किया गया। बैठक में तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति, कार्यकारिणी गठन तथा सदस्यता विस्तार पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने, पत्रकारों की एकजुटता बनाए रखने तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी (ओम), विवेक पाण्डेय, विमलेश पाण्डेय, केदारनाथ पाण्डेय, अरुण कुमार जायसवाल, कृष्ण मोहन जायसवाल, आदित्य पटेल सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *