डीएम एसपी ने पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन,सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शम्भू सिंह

कुशीनगर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह  का आयोजन किया गया। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां जाहिर की और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। सभी ने एक साथ मिलकर होली के पारंपरिक गीत और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। यह समारोह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच एकता और सौहार्द का प्रतीक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *