महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में शासन द्वारा तीन लोगों को मनोनीत सभासद के रूप में नियुक्त किया गया है। इस निर्णय को नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मनोनीत सभासदों में मोहल्ला अवेद्यानाथ नगर निवासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता काशीनाथ सिंह को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। इसके अलावा वार्ड संख्या 15 के नागेश कसौधन और तेज प्रताप मोदीवाल को भी मनोनीत सभासद बनाया गया है।
मनोनीयन की सूचना मिलते ही समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने नवमनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे नगर पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।