परतावल। क्षेत्रवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विनायक डायग्नोस्टिक सेंटर 4D कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह उपस्थित रहे।
सेंटर के प्रोपराइटर दिलीप वैश्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान में आधुनिक तकनीक से युक्त जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सटीक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को छोटी-छोटी जांचों के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि “स्वास्थ्य ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी और पहचान है। स्वस्थ शरीर के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए।” उन्होंने सेंटर संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विशिष्ट अतिथि काशीनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा जांच सुविधाओं से सुसज्जित यह सेंटर क्षेत्रवासियों के लिए संजीवनी साबित होगा। इससे लोगों का समय और धन दोनों बचेगा तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही प्राप्त होंगी।
कार्यक्रम में अभिजीत कुमार, डॉ. बैजनाथ यादव, पवन फार्मा, सनी साहनी, संदीप रंजन, ओसीयर यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उद्घाटन के अवसर पर लोगों ने सेंटर की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और इसके संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।