पनियरा/महराजगंज:- पनियरा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में दिल दहला देने वाली एक बड़ी घटना सामने आयी है। जहां पर एक युवक ने प्रेमिका की दूसरे युवक से विवाह होने के कारण प्रेमिका के गम में फांसी लगा आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवक और एक युवती पिछले दो वर्षों से आपस में प्रेम करते थे और दोनों एक दूसरे से शादी का वादा कर चुके थे। बताया जा रहा हैं कि युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दिया और बुधवार को युवती की शादी थी,
जिसे प्रेमी छिपकर देखता रहा और रात को घर लौटने के बाद वह प्रेमिका की जुदाई सहन नहीं कर सका और सुबह अपने मकान की छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दिया। सुबह जब परिजनों इसकी जानकारी हुई तो शोर मचाया जिससे आस पास के काफी लोग इकट्ठा हो गये।
ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों तथा गांव वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया मालूम हो मृतक अविवाहित था। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।