महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में अवैध मीट और चिकन की दुकानों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। साथ ही दोनों की मीट की दुकानों को सीज कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को मियां मोहल्ले में चिकन/मीट की दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान चिकन काटने वाले चाकू से वार किया गया, जो वहां से गुजर रहे एक राहगीर को लग गया। इससे राहगीर को चोट आई।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की मीट की दुकानें अवैध पाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने दुकानों को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।