सन्देश टाइम्सहिन्द
खड्डा, कुशीनगर। नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण नारायणी/गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे खड्डा क्षेत्र के दियरा में बसे गांवों के लोग भयभीत हैं।
बाल्मीकि नगर बैराज से भारी डिस्चार्ज
जल संसाधन विभाग के अनुसार आज सुबह से बैराज से पानी का डिस्चार्ज लगातार बढ़ रहा है –
सुबह 6 बजे 2,67,200 क्यूसेक- सुबह 7-8 बजे : बढ़कर 2,73,600 क्यूसेक
दोपहर तक : डिस्चार्ज 2.90 लाख क्यूसेक के पार
नेपाल के देवघाट से रिकॉर्ड पानी
नदी में उफान की मुख्य वजह नेपाल से आ रहा पानी है
सुबह 4:35 बजे : 3,01,950 क्यूसेक सुबह 7:35 बजे : 3,49,200 क्यूसेक दोपहर बाद 4.40 लाख क्यूसेक पानी गंडक में छोड़ा गया
अनुमान है कि आज रात तक बाल्मीकि बैराज से डिस्चार्ज 3.53 लाख से 3.81 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है
नारायणी नदी का वर्तमान हालजलस्तर में तेज बढ़ोतरी अपस्ट्रीम 359.40 फीट डाउनस्ट्रीम 356.80 फीट
नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है- बगहा गोपालगंज, महराजगंज और कुशीनगर के खड्डा तहसील के निचले इलाकों में पानी घुसने लगा है
दियरा के गांवों में दहशत
रेता में बसे बीन टोली, कान्हा टोला, रोंहुआ टोला, बसंतपुर सोहगी भरवा, भेड़ियारी बंगाली टोला, चकदहवा जैसे गांवों में पानी फैलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग अपने घरों के सामान और मवेशियों को सुरक्षित जगह पर ले जाने लगे हैं। प्रशासन अलर्ट पर
बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी और नाइट पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि अगले 24 घंटे में 3 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने की आशंका है, इसलिए नदी किनारे न जाएं और सतर्क रहें।