यूपी में बारिश-तूफानी हवाओं से तबाही, 42 लोगों की मौत अवध क्षेत्र में गई 23 लोगों की जान

कुशीनगर

हिन्द सन्देश टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और तूफानी हवाओं ने शुक्रवार रात से शनिवार तक भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग जिलों में पेड़, कच्ची दीवार और मकान गिरने से अब तक 42 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अवध क्षेत्र में 23 लोगों की जान गई है। वहीं बुंदेलखंड और मध्य यूपी में आठ लोगों मरने की खबर है। ब्रज में एक, वाराणसी में दो और गोरखपुर-बस्ती मंडल में आठ लोगों की मौतें हुई हैं। तूफानी हवाओं के साथ हुई भारी बारिश में कई मकान और पेड़ गिर गए। चार लोगों की मौत के साथ दीवार गिरने से एक बच्चे की भी जान गई। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में दो, नानपारा में एक और बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र में रिकूट सिपाही समेत चार लोगों की मौत हुई। सड़क पर गिरे पेड़ और पोल से टकराने से भी हादसे हुए। हजारों पेड़ गिरने से पूरे जिले में बिजली ठप है और ब्लैकआउट जैसे हालात हैं।

सीतापुर के हरगांव और महमूदाबाद में बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग और बच्चों समेत चार लोगों की मौत हुई। लगातार बारिश से कच्चे मकानों पर खतरा बना हुआ है।

अयोध्या में अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत

अयोध्या में अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से चार की मौत

हुई। रुदौली में 67 वर्षीय बुजुर्ग, अमानीगंज में सात वर्षीय बालक और मई में युवक की मौत हुई। पूराकलंदर में कार पर पेड़ गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हुए।

बाराबंकी के फतेहपुर, रामसनेहीघाट और मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्रों में पेड़ और मकान गिरने से महिला श

बुंदेलखंड और मध्य यूपी में आठ की मौत

लगातार तीन दिन से हो रही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को वर्षा जनित हादसों में एक मासूम समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें से बुदेलखंड में पांच और मध्य यूपी के तीन लोग शामिल हैं। इसके अलावा तीन दर्जन से अधिक मवेशियो की भी जान चली गई। वहीं कई कच्चे मकान धराशायी हो गए। गुरुवार से हो रही बारिश के चलते जहां लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें से सबसे ज्यादा तीन मौतें हमीरपुर में हुई। इसके अलावा महोबा, बांदा, हरदोई, औरैया और फतेहपुर में एक-एक लोगों की जान चली गई।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में आठ की मौत

गोरखपुर-बस्ती मंडल में तीन दिन से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार-शुक्रवार को दिनभर और रात में बारिश के बाद शनिवार सुबह से झड़ी लगी हुई है। आंधी से जगह-जगह पेड़ और पोल गिर गए। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हो गए। गोरखपुर में पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर हैं। गोरखपुर में ही टूटे तार में फंसने से उसमें दौड़ रहे करंट से बालक की जान चली गई, जबकि पोल गिरने से बाइक सवार जख्मी हो गया।

वाराणसी में पेड़ और दीवार गिरने से दो की मौत

वाराणसी शुक्रवार रात से तेज हवा के साथ हो रही रुक-रुककर बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर से लेकर गांव तक जलभराव की स्थिति बन गई है। पेड़ और दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। कई जिलों में बिजली के तार और पोल गिर गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बनारस में सुबह से आंधी चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *