फटी जाल लेकर पहुंचे फॉरेस्टर, पकड़ में आया तेंदुआ फिर हुआ फरार वन विभाग अधिकारी थाना खड्डा रही मौजूद
हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शंभू सिंह
कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा सिसई गोपाल मे तेंदुए को पकड़ने के अभियान के दौरान वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आने का मामला प्रकाश में आ रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि महाराजगंज जिले के निचलौल में तैनात फॉरेस्टर विभाग के अधिकारी रविंद्र जी तेंदुए को पकड़ने के लिए फटी हुई जाल लेकर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने तेंदुए को पहले से ही रस्सी की मदद से काबू में कर लिया था, लेकिन उसी जाल में फंसाने की कोशिश के दौरान तेंदुआ निकलकर भाग यह एक बड़ी लापरवाही दर्शाती है घटना के दौरान तेंदुए के हमले में कुछ ग्रामीणों के घायल होने की भी सूचना है। तेंदुए के दोबारा रिहायशी इलाके में पहुंच जाने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाहुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मजबूत और मानक जाल का इस्तेमाल किया जाता, तो यह हादसा टल सकता था।
आरोप है कि जब इस लापरवाही को लेकर सवाल पूछे गए तो संबंधित अधिकारी मौके से निकल गए। लेकिन सूत्रों की माने तो कुछ लापरवाही ग्रामीण के कुछ नव युवकों को भी बताया जा रहा है
ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वन विभाग की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खड्डा पुलिस तेंदुए के छानबीन में घंटो तक सुराग पता लगाते रहे लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल सका जिसके कारण आसपास के ग्रामीणों में भैय का मौहाल बना हुआ है