हिन्द सन्देश टाइम्स / भाषा
कुशीनगर एडिटर
लखनऊ।भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों तक कार्यरत रहने के बाद पद से इस्तीफा दे चुकीं दिव्या मित्तल ने मंगलवार सुबह घोषणा की कि वह अब राजनीति करेंगी और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से करेंगी।
उन्होंने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ेंगी, बल्कि अकेले चलेंगी और देश की आजादी के 80 सालों का हिसाब मांगेंगी।
दिव्या मित्तल ने गत 30 अगस्त को IAS से इस्तीफा दिया था और 14 सितंबर को खुद X पर बताया था कि सरकार ने उनका त्यागपत्र मंजूर कर लिया है।
मंगलवार सुबह उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर करीब साढ़े नौ मिनट का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अपनी बात इस वीडियो में कह दी है।”_
वीडियो में उन्होंने कहा, पहला सवाल – अब आगे क्या? राजनीति। लोगों ने कहा तुम सब कुछ तो बन गईं, आगे क्या बनना है। मैंने कहा मुझे उन लोगों की आवाज बनना है, जिनकी आवाज किसी दफ्तर तक नहीं पहुंच पाती और अगर पहुंच भी जाए तो सुनी नहीं जाती।