नगर पंचायत छितौनी में हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी जयंती

कुशीनगर

नगर पंचायत छितौनी में हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी जयंती

हिन्द सन्देश टाइभस/खड्डा/कुशीनगर

नगर पंचायत छितौनी कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद और अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी सभासद एवं सफाई कर्मी अन्य लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों व स्वच्छता के प्रति उनके संदेश को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के सत्य अहिंसा और स्वच्छता को अपने जीवन की महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया उनके विचार आज भी समाज को स्वच्छता सद्भाव और जिम्मेदारी का प्रेरणा देते हैं गांधी जी की जयंती पर स्वच्छता को विशेष महत्व देते हुए मां बौधी स्थान मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर अध्यक्ष अशोक निषाद और अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर की साफ सफाई की। नगर अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने नगर वासियों से अपने घर मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को साफ सुथरा रखने की अपील की अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने भी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वच्छ समाज की आधारशिला है उन्होंने नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की सराहना करते हुए नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में मनोनीत सदस्य आनंद कुशवाहा सभासद कर्मवीर साहनी, सभासद छोटेलाल शर्मा, समाजसेवी राकेश निषाद, प्रभाकर पांडे, कार्यालय सहायक मुकेश निषाद, उपेंद्र उपाध्याय, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत मिश्रा, ज्योति,सफाई नायक जितेंद्र यादव, सीमा यादव, रविंद्र चौहान, भानु प्रसाद सहित नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *