कुशीनगर बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाजिले बरेलवी के तीन दिवसीय 108वें उर्स-ए-रज़वी अगले महीने की 6 अगस्त से शुरू होगा। उर्स के सभी कार्यक्रम दरगाह ताजुशारिया और उर्स स्थल मदरसा जामियातुर्रज़ा में काज़ी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खां कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती और जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां की सदारत व जमात रज़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की निगरानी में होंगी।जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया तीन रोज़ा 108वें उर्स-ए-आला हज़रत का कार्यक्रम उलमा-ए-इकराम और उर्स कोर कमेटी की मौजूदगी में जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के मुख्यालय से जारी कर दिया गया है।दरगाह आला हजरत (ताजुशारिया), बरेली शरीफ