नगर पंचायत पतावल में देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती पर पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने परतावल व पुरैना तथा परतावल-पिपराइच्य मर्ग पर पद यात्रा कर एकता दौड़ का शुभारम्भ किया और साथ ही सपथ भी लिया। लोगा को संबोधित करते हुए कहाँ कि सभी लोगो को एक संकल्प लेना होगा कि भारत दुनिया में सबसे आगे हो।

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर आज पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में परतावल में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयंती पर रन फॉर यूनिटी एकता जागरूक रैली निकाली गई एवं एकता दौड़ भी लगाई गई।जिसमे विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने दौड़ लगाया और एकता का शपथ दिलाया।
विधायक ने बताया कि 31अक्टूबर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने 550 से अधिक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने की उनकी स्मारकीय उपलब्धि का सम्मान करने के लिए इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। दीपावली की छुट्टियों को देखते हुए इस बार दो दिन पहले ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वहां जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, चेयरमैन प्र० सतीश मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, जिला महामंत्री बबलू यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन खान, ग्राम प्रधान विवेक पटेल, बलराम उपाध्याय, सोनू सिंह, कन्हैया मद्धेशिया, मनोहर मद्धेशिया, प्रतिनिधि नंदू दुबे सहित अन्य पदाधिकारी गण रहें।