मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाईक सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

अपनी शादी का कार्ड गया था बाँटने,लौटते समय बालेश्वरगंज के समीप हुआ हादसा।

गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत बालेश्वरगंज- भरहापारा मार्ग पर रविवार देर शाम अपनी शादी का कार्ड बाँट कर बाईक से लौट रहे एक युवक को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया तथा मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

इस दौरान किसी ने डायल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी।जिसके बाद घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भेजवाया,जहाँ रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक वजीरगंज थाना क्षेत्र के मुड़िला भगोहर निवासी अमित मौर्य (25) पुत्र राजू मौर्य अगले महीने की 4 तारीख को अपनी होने वाली शादी का कार्ड बाँटने गया हुआ था। देर शाम करीब 8:30 पर जब वह कार्ड बाँटकर वापस लौट रहा था। तभी बालेश्वरगंज-भरहापारा मार्ग पर बाजार के समीप ही मिट्टी लदी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली उसे रौंदती हुई निकल गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया गया है,अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *