हिन्द सन्देश टाइम्स कुशीनगर
कुशीनगर ब्यूरो शिव शंभू सिंह
खड्डा सुभाष चौक स्थित देसी मदिरा ठेके की दुकान के बगल में बीएसएनल ऑफिस शराबियों के शौकीन लोगों के लिए शराबियों का मुख्य अड्डा बना हुआ है सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि सुबह 6:00 से ही शराबियों को शराब ब्लैक के रूप में मिल जाता है तो वही सुबह से ही शराबियों के लिए सुविधाजनक शराब पिलाने के लिए ठेल्लों पर दुकान भी सज जाती हैं जबकि शराब के ठेके की दुकान से कुछ ही दूरी पर खड्डा तहसील भी है तहसील गेट के बाहर सड़क के पटरियों पर शराब पिलाने के लिए खुलेआम ठेले की दुकान लगाई जाती है बेफिक्र होकर शराबी सार्वजनिक स्थल पर शराब का आनंद लेते हैं मजे की बात तो यह है कि वही बगल में काशीराम आवास भी स्थित है सुबह 6:00 से रात्रि 10:00 बजे तक शराबियों का आतंक रहता है इन रास्तों से सरकारी आला अफ्सरो की वाहन तो गुजरती है लेकिन इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती जिसके वजह से सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब पीकर हंगामा खड़ा करते रहते हैं यदि एक बात का विशेष ध्यान दिया जाए तो सबसे ज्यादा दिक्कततो का सामना विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं को करनी पड़ती है l