कैम्पियरगंज कस्बे में सर्राफा एवं रेडीमेड के शोरूम में आग से भारी नुक्सान, आग बुझाने में एक पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

फायरब्रिगेड की चार गाड़ियों से पाया गया आग पर काबू

कस्बे का रास्ता संकरा हो ने से नहीं जा पा रही थी फायरब्रिगेड की गाड़ियां।

गोरखपुर/कैम्पियरगंज:- नगर पंचायत चौमुखा बाजार में तरुण संघ मन्दिर के सामने एक सर्राफा व रेडीमेड गारमेण्ट शोरूम में आग लग गई सूचना मिलते ही कैम्पियरगंज पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई । आग बुझाने में कैम्पियरगंज थाने पर तैनात पुलिसकर्मी विवेक आग की चपेट में आने से घायल हो गए ।

आपको बता दे कि आग इतना भयंकर था कि वह बिना फायरब्रिगेड कर्मियों से बुझाने में पुलिस एवं पब्लिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है । एक तरफ जहां आग बुझाई जा रही थी तो दूसरी तरफ से आग भड़क उठती जा रही थी। लगभग दो घंटे बाद फायरब्रिगेड की गाड़ियां कस्बे में पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने में लगातार तीन घंटे तक लगे रहे तब जाकर आग को काबू में लाया गया ।

चौमुखा कस्बे का रास्ता काफी संकरी गली होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को कस्बे में ले जाने में काफी मशक्कत व परेशानी उठानी पड़ी। बड़े मुश्किल से बाजार तक गाड़ियां पहुंची। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका, है पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई थी। अनुमान के अनुसार करीब आग से मकान सहित लगभग कुल एक करोड़ रुपए के नुकसान होने की आंकड़ा बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि दीपक उर्फ दीपू वर्मा नगर पंचायत चौमुखा के बसंतपुर धनहिया फारेस्ट रोड का निवासी है और वह चौमुखा कस्बे में एक पुरानी मकान खरीदकर उसे नया  चार मंजिला मकान का निर्माण कराया था। कुछ माह पहले उसमें सर्राफा एवं रेडीमेड गारमेण्ट का व्यापक शोरूम बना कर ब्यवसाय शुरू किया था कि 15 दिसम्बर रविवार की शाम काला रविवार बन कर सबकुछ खत्म हो गया।आग शाम लगभग 5:30 बजे के आस पास में लगी थी आग इतनी विकराल थी कि पुलिस कर्मियों को आग बुझाने में पसीने छूट रहे थें।इस सम्बन्ध में दीपू वर्मा के भाई से पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

इस सम्बन्ध में कोतवाल पंकज गुप्ता ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है फिर हाल अभी प्राथमिकता आग बुझाने की है शेष कार्रवाई आगे जांच से पूरी की जायेगी। सूचना के तत्काल बाद मौके पर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, राजस्व कर्मी गिरजा दत्त पाण्डेय अपनी राजस्व टीम सहित पहुंच गए थे।

मौके पर कोतवाल पंकज गुप्ता, एस एस आई मनीष त्रिपाठी, कस्बा प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष चौधरी, चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी आशीष त्रिपाठी, एस आई पुरुषोत्तम राय, अमित सिंह, सचिन सिंह, दीवान अवनीश खरवार, राहुल द्रविड़, राजनाथ, अजय कुमार सिंह, एकांश कुमार, राजू कुमार, रामप्रवेश यादव, सहित दर्जनों फायरब्रिगेड के जवान एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *