अलेनाबाद व रामचौरा के ग्रामीणों ने सांसद रविकिशन को सौपा ज्ञापन.?…

उत्तर प्रदेश गोरखपुर महराजगंज

गोरखपुर जनपद अंतर्गत कैंपियरगंज में हो रही सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्राम सभा अलेनाबाद तथा रामचौरा के ग्रामीणों ने राज्य सरकार व कार्यदायि संस्थाओं को धन्यवाद देते हुए रवि किशन को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया की बन रहे नेशनल हाईवे पर चढ़ने एवं उतारने हेतु लिंक रोड से व्यवस्था एवं यू टर्न की सुविधा दी जाए। ताकि दोनों ग्राम सभाओं को हाईवे से जुड़ने में आसानी हो।

ग्रामीण द्वारा दी गई प्रार्थना पत्र….

निवेदन है कि प्रार्थीगण ग्रामवासी अलेनाबाद व रामचौरा थाना व तहसील कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर के स्थायी निवासी है प्रार्थीगण नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण होने से काफी खुश व उत्साहित है कि अब आवागमन के लिए चौड़ी व बेहतर सड़क मिल रही है जिसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार व कार्यदायी संस्था को धन्यवाद, परंतु ग्रामसभा अलेनाबाद व रामचौरा के बीच बने ओवर ब्रिज के दोनों किनारों पर बगल के लिंक रोड से हाइवे पर चढ़ने व उतरने के लिए हाइवे में कट न होने से हाइवे पर चढ़ने व उतरने तथा यू टर्न लेने में काफी समस्या हो रही है क्योंकि नए हाइवे में मुहम्मदपुर के बाद सीधे कैम्पियरगंज कट बना हुआ है बीच में कहीं कोई कट नहीं है।

जिससे ग्रामवासियों को हाइवे का लाभ लेने के लिए लम्बी दूरी तक विपरीत दिशा तक जाना पड़ रहा है जिससे दोनों ग्रामसभा में एम्बुलेंस, बच्चों के विद्यालय वाहन तथा दूर से आने वाले, अनजान लोगों व ग्रामसभा के कामकाजी मजदूर व नौकरी पेशा वाले लोगों को प्रतिदिन काफी असुविधा का सामना करना पड रहा है तथा जल्दी बाजी में उल्टी दिशा से आनें जानें से कभी भी किसी के भी साथ कोई भी हादसा / अनहोनी और सड़क दुर्घटना होने कि संभावना बनी हुई।

अतः आप श्रीमान से निवेदन है कि ग्रामसभा अलेनाबाद व रामचौरा में बने ओवरब्रिज के दोनों किनारों पर हाइवे पर चढ़नें व उतरनें तथा यू टर्न के लिए हाइवे में कट बनाने कि कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *