सर्वर डाउन होने की वजह से अधिकारी /कर्मचारी व उपभोक्ता परेशान

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल /महराजगंज :- उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से बकाया बिजली राजस्व जमा कराने के लिए एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का पहला चरण 15 दिसंबर रविवार से शुरू हो गया है। उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराने के लिए बिलिंग काउंटर के अलावा कई स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं।

इस क्रम में बिजली बिल ब्याज माफी को लेकर सभी उपभोक्ताओं के मन में खुशी की लहर दौड़ रही थी । परतावल 33 विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ विजय कुमार जायसवाल एवं बड़े बाबू तथा विद्युत उपकेंद्र पर उपस्थित उपभोक्ताओं ने बताया कि सर्वर बहुत ही ज्यादा डाउन होने की वजह से ब्याज माफी संबंधित बिल भुगतान करने में दिक्कत आ रही है विद्युत विभाग को चाहिए था कि उपभोक्ताओं के परेशानी को देखते हुए पहले सर्वर को ठीक कराकर फिर ब्याज माफी का आदेश दिया होता तो बहुत सारे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नही करना पड़ता

हालांक छूट की आस में पहुंच रहे बिजली उपभोक्ताओं को सर्वर झटका दे रहा है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का सर्वर धीमा चलने के कारण कई-कई घंटे लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली निगम के कार्यालयों पर छूट की आस लेकर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करने के बाद कई बकायेतदार उपभोक्ताओं वापस किया जा रहा है।

बकाया राजस्व वसूली के लिए शुरू की गई योजना की संवाददाता की ओर से पड़ताल कराई गई तो सर्वर धीमा काम करने के चलते काम भी धीमा होने व उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी सामने आयी। वहीं ओटीएस का लाभ लेने के लिए सबसे अधिक भीड़ ग्रामीण वितरण खंड के कैंपों व कार्यालयों में देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *