नकब काटकर चार लाख से अधिक सामान की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बसहीया बुजुर्ग उर्दहनी टोला में स्थित हैप्पी टेंट हाउस एंड लाईट हाउस की दूकान में बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान के पीछे से नकब काटकर लाखों रूपए का सामान चोर अपने साथ ले गए।

पीड़ित दुकानदार गिरिजेश्वर पटेल ग्राम पंचायत सोहसा बासपार भिटौली थाना क्षेत्र का निवासी है। किराए के मकान से अपने दुकान को संचालित करता हैं। बीती रात रविवार 05-01-2025 को चोरों के द्वारा मकान के पीछे से नकब (सेंध) काटकर पीड़ित दुकानदार गिरिजेश्वर पटेल के मुताबिक चार लाख अड़सठ हजार पांच रुपए के सामान की चोरी हुई है।

जिसमें आहुजा एम्पलीफायर 4500 वाट 02 पीस कीमत 120000, आहुजा एम्पलीफायर 1000 वाट 01 पीस कीमत 40000, एक्साइड इन्वर्टर बैटरी कीमत 14500, शार्फी मशीन 02 पेटी कीमत 152000, आहुजा स्पीकर 18 इंच 02 पीस कीमत 38000, साउण्ड मिक्सर मशीन 02 पीस कीमत 19000, पावर स्टेपलाईजर 05 केवी 02 पीस कीमत 24000, पायलट मशीन 01 पीस कीमत 25000, साउण्ड ट्यूटर 01 सेट कीमत 18000, पारालाइट 10 पीस कीमत 18000 रूपये का विवरण दिया है।

चोरों के आतंक से व्यवसायियों के मन में खौफ बना हुआ है आए दिन चोरी की घटना से व्यापारीयो को भारी नुकसान पहुंचता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है और जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

श्यामदेऊरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है, मामले का जांच चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *