संवाददाता दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट
महराजगंज: गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौक बाजार महराजगंज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कुल 153 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्रो को पाने के बाद छात्र छात्राओं मे खुशी एवं उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रामपाल यादव ने छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामना दी। उक्त सूचना महाविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सरोज रंजन ने दी।