श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय बैजैली में अज्ञात चोरो ने किचन के दरवाजे का ताला तोड़ किया बड़ी चोरी, चोरो के विरुद्ध प्रधानाचार्य ने तहरीर देकर कार्यवाही का अनुरोध किया।
आपको बता दे कि परतावल ब्लाक में स्थित कंपोजिट विद्यालय बैजौली में एक बड़ी चोरी की घटना घटी है। अज्ञात चोरों ने 26 जनवरी 2025 की रात्रि में विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी किया ।
प्रार्थना पत्र में प्रधानाचार्य ने बताया कि चोरी गई सामग्री में प्लेट 90 अदद, गिलास 92 पीस, गैस सिलेंडर 2 पीस, गैस चूल्हा 1 पीस, अभरा 2 पीस, परात 5 पीस, देग 4 पीस, ड्रम स्टील 2 पीस, स्टील बाल्टी 2 अदद, कढ़ाई बड़ा 1 पीस, जग 4 पीस, पलटा 2 पीस, छनोटा 1 पीस, और फ्राईपेन 1 पीस शामिल हैं।
इस घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक अतिकुर रहमान ने श्याम देवरवा थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।
थाना प्रभारी ने बताया है कि तहरीर मिली है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है।