संवाददाता दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट
मिठौरा (महराजगंज) मिठौरा में बड़ी ही धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा एवं निशान यात्रा निकाल कर नगर का भ्रमण किया गया निशान यात्रा दुर्गा मंदिर से होते हुए मिठौरा पेट्रोल पंप तक एवं ब्लॉक मुख्यालय हनुमान मंदिर होते हुए हनुमानगढ़ी मिठौरा पहुंचा निशान यात्रा में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने हाथों में हनुमान जी का झंडा लेकर जय श्री राम के जय घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे धार्मिक गीतों पर नाचते झूमते पंडाल के तरफ प्रस्थान किया प्रसाद वितरण के साथ निशाने यात्रा संपन्न किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंटू निगम, अमरेंद्र मणि पूर्व ब्लाक प्रमुख मिठौरा, दिलीप मणि पांडे, सचिन कुमार गुप्ता, मधुसूदन निगम, करुणेश गुप्ता, विनोद वर्मा, प्रदीप निगम, देवेंद्र यादव, विमलेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, स्वदेश निगम, दिग्विजय मौर्य, डब्लू निगम, थाना प्रभारी सिंदुरिया अखिलेश वर्मा, चौकी प्रभारी मिठौरा दिलीप कुमार, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार, कांस्टेबल कन्हैया वर्मा, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।