आगामी पर्व को लेकर पीस कमेटी की श्यामदेउरवा थाने में बैठक

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल/महराजगंज :- श्यामदेउरवा पुलिस ने आगामी शब-ए-बारात एवं #संत रविदास जयंती के मद्देनजर शांति व्यवस्था को लेकर मंगलवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की एसडीएम सदर रमेश कुमार व क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने सभी लोगों से पूर्व परंपरा के अनुसार त्यौहार को मनाने का अनुरोध किया।#

चेतावनी दी कि अगर त्यौहार में किसी के द्वारा खलल डालने की कोशिश की गई तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने शब-ए-बारात के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें परंपरा से हटकर किसी भी विवादास्पद कार्यक्रम की सूचना तुरंत पुलिस को देने, गैर-मुस्लिम क्षेत्रों में आतिशबाजी न करने और बिजली की सजावट से यातायात बाधित न होने देने जैसे प्रमुख बिंदु शामिल हैं।

साथ ही, धार्मिक भाषणों में किसी अन्य धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी न करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। मंगलवार को शब- ए- बारात त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान और गांव के सम्मानित लोग मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने कहा कि सभी त्योहारों का अपना महत्व है।

त्यौहार किसी भी वर्ग का हो शांति और खुशी से मिल जुलकर मनाने से इसकी खुशी और बढ़ती है। उन्होंने कहा कि समाज में अमन चैन भाई चारा और शांति कायम रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि आगामी त्यौहार शब- ए- बारात को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। कहीं भी लगे की कोई भी व्यवधान उत्पन्न कर सकता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे लोगों से शक्ति से निपटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *