सीतापुर :- परतावल ब्लॉक परिसर में दर्जनों पत्रकार भाई एकत्र होकर सिधौली महोली के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या के मामले को लेकर न्यायकी जांच तेज करने की मांग किया है। बुधवार को महराजगंज जनपद के सभी तहसील एवं ब्लॉक में शोक संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रख पत्रकार भाईयों ने उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सभी पत्रकार भाइयो ने सिधौली हत्या को लेकर कहा कि पुलिस को हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करनी चाहिए। साथ ही मृतक पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की।
पत्रकार समाज ने प्रशासन की धीमी कार्यवाही पर नाराजगी जते हुए कहा कि पूरा पत्रकार समाज मृतक राघवेंद्र बाजपेयी के परिवार के साथ खड़ा हैं।
इस मौके पर विनय पाण्डेय, रामप्रवेश उपाध्याय, शेषमणि पाण्डेय, अनिसुर्रहमान, श्याम उपाध्याय, नवीन त्रिपाठी, अभय पासवान, शत्रुधन पाण्डेय, पुनीत वर्मा, सलाउद्दीन खान, कैलाश चौहान, राजन पटेल, अरविन्द यादव, योगेंद्र पाण्डेय, देवेन्द्र शर्मा, निशांतअहमद, रतन कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।