परिषदीय विद्यालय के बच्चों संग अधिकारियों ने मनाई होली, बच्चों को बताया गया होली का महत्व

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज, 12 मार्च 2025, जिलाधिकारी श्री अनुनय झा के निर्देश पर आज जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में जाकर बच्चों के साथ होली मनाई। इस दौरान बच्चों और अधिकारियों ने न सिर्फ जमकर होली खेली, बल्कि अधिकारियों द्वारा बच्चों में रंग और मिष्ठान्न भी वितरित किया गया।
              

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री ऋद्धि पाण्डेय ने बताया कि  लगभग 100 से अधिक विद्यालयों में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा बच्चों को  होली का महत्व बताते हुए उनके साथ होली मनाई गई। साथ ही विद्यालय की अवस्थापना सुविधाओं को व शिक्षा की गुणवत्ता को भी देखा गया और  शिक्षको को सुधार हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान अपने बीच अधिकारियों को पाकर बच्चे भी बेहद खुश दिखे।
            

इससे पूर्व जिलाधिकारी श्री अनुनय झा ने निर्देशित किया कि समस्त जिलास्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जो बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण हेतु जिला एवं ब्लॉक टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं , अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में 12 मार्च 2025 को स्थलीय निरीक्षण करेंगे व बच्चों के साथ होली का पर्व मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *