आज नगर मंडल की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कार्य योजना का बैठक आयोजन किया गया बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष संजय पाण्डेय रहें कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश संगठन नेतृत्व के द्वारा हर “घर तिरंगा अभियान” को कार्यकर्ताओं के नेतृत्व मे सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौप गया हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति तथा विकसित भारत के अद्वितीय संकल्पो की सिद्धि का प्रतिक बताया। इस अभियान को हम सभी कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएंगे। बैठक में अभियान की रूपरेखा, क्रियान्वयन और जन जागरण को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया जिससे राष्ट्र को समर्पित तिरंगा यात्रा को सफल बनाया जा सके।

इस कार्यक्रम मे लालजी गुप्ता, गोरख गुप्ता, शिवांश अग्रहरी, सिनोद कुमार, पवन तिवारी, विष्णु मद्धेशिया, सनत पाण्डेय, डॉ शांति शरण मिश्रा, कमलेश यादव, मृत्युजय पटेल, इंद्राकैलाश गौड़, जितेन्द्र कनौजिया, राजू पासवान, चिंटू शुक्ला, कमलेश जायसवाल, पंकज कसौधन, राकेश गुप्ता, दयाशंकर रौनियार, रामसेवक साहू, अनिल कुमार, अभय जायसवाल, अजय पाण्डेय, विश्वशर्मा पटेल, प्रदुमन शर्मा सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।