संवाददाता दुर्गेश प्रजापति
सिसवा बाजार:- कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा नगर पालिका के रेलवे स्टेशन के समीप 24 वार्ड नंबर चित्रगुप्त स्थित देसी और विदेशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर आज सुबह सभासद प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने धरने पर बैठे गए , इस आंदोलन को महिलाओं का भी समर्थन मिला, प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शशिकला सिंह सहित अन्य महिलाएं भी धरने पर शामिल हुए और शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर समर्थन दिया और राजन विश्वकर्मा ने जिला प्रशासन को पत्र देकर अनुरोध किया और कहे कि पत्र के बावजूद जब कोई कार्यवाई नहीं हुई तो उन्होंने शराब भट्टी को हटाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाए गा