हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शम्भू सिंह
हिन्द सन्देश टाइम्स । भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में रामनवमी पर भव्य महोत्सव की तैयारी की गई है और इस मौके पर श्रद्धालुओं के ऊपर ड्रोन के जरिये सरयू के जल की बौछार की जाएगी। रामनवमी छह अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के
भव्य तरीके से मनाया जाएगा पर्व
अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। बयान के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर
पहली बार दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जो इस पर्व को और भी खास बना देगा। इसके साथ ही अष्टमी और नवमी के दिन सांस्कृक्तिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। बयान में कहा गया कि राम कथा पार्क के बगल में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में देश के नामचीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। बयान में
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के हवाले से कहा गया कि रामनवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं पर सरयू नदी के पवित्र जल की फुहार डाली जाएगी। इसके लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला मां सरयू के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है।