त्योहार से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च मिरा रोड भाईंदर

Blog

फ्लैग मार्च में पुलिस ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया

हिन्द सन्देश टाइम्स
प्रतिनिधि

भाईंदर। एमवीवीची पुलिस आयुक्तालय द्वारा शुक्रवार को मीरा रोड के बेवर्ली पार्क परिसर में स्थित पुलिस ड्रिल मैदान में सुबह करीब 11 बजे पुलिस उपायुक्त (जोन-1) प्रकाश गायकवाड़ की उपस्थिति में सभी पुलिस थानों के पुलिस

जवानों ने किया शक्ति प्रदर्शन

जवानों द्वारा सांप्रदायिक दंगा नियंत्रण मुहिम के तहत अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। श्री राम नवमी व आने वाले अन्य प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे एवं संवेदनशील विषयों के प्रति सभ्य समाज में विष घोलने वाले समाज कंटकों पर नकेल
कसने के उद्देश्य से एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय द्वारा शहर में सांप्रदायिक दंगा नियंत्रण योजना को लागू किया है, इसलिए इस उपक्रम के तहत पुलिस मुख्यालय मैदान, बेवर्ली पार्क में अभ्यास शिविर का आयोजन कर जवानों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दंगा नियंत्रण अभ्यास में

भाईंदर, नवघर, उत्तन, नयानगर, मीरा रोड, काशीमीरा, काशीगांव पुलिस थानों के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने हिस्सा लेते हुए दंगा संबंधी परिस्थितियों में भीड़ को तितर-बितर करने का अभ्यास किया, साथ पुलिस थाने में मौजूद सरकारी असलहों के साथ अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों का

अवलोकन किया गया। गौरतलब है कि मीरा रोड पुलिस स्टेशन और भाईंदर पुलिस स्टेशन की सीमा में फ्लैग मार्च निकाला गया। दंगा नियंत्रणण डिल और फ्लैग मार्च के दौरान मीरा रोड और भाईंदर थाने के पुलिस अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस निरीक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *