संवाददाता – दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट
महराजगंज- सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण की विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति , ससुर,सास, के खिलाफ दहेज के लिए मारने पीटने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में मामले में सिंदुरिया पुलिस ने वृहस्पतिवार को पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता अंतिमा पटेल ने बताय बताया कि उसकी शादी 11जुलाई 2024को शन्नी पटेल पुत्र जगदीश पटेल निवासी पिपरा कल्याण के साथ हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पिता अपने हैसियत के हिसाब से दहेज व घरेलू सामान देकर उसकी विदाई किए थे।
शादी के कुछ तक सबकुछ ठीक चला। उसके बाद दहेज में चार पहिया वाहन की मांग ससुराल के लोग करने लगे जिसकी कई बार पंचायत भी हुआ लेकिन ससुराल के लोग नहीं माने और मुझे मारते पीटते रहे और जान मारने की धमकी देते हुए घर से भाग दिया।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सन्नी पटेल, ससुर जगदीश पटेल व सास सुशीला पटेल के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।