सिसवा में श्री श्याम मंदिर के तरफ से हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई निशान शोभा यात्रा

उत्तर प्रदेश महराजगंज

संवाददाता दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट

सिसवा बाजार:- नगर पालिका परिषद सिसवा नगर में हनुमान जयंती के अवसर पर स्थानीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में मारवाड़ी समुदाय के लोंगो ने निशान यात्रा निकाली।इस दौरान हनुमान चालीसा और उनके जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान रहा।

आज सुबह मारवाड़ी युवा मंच के नेतृत्व में समुदाय के स्त्री और पुरुषों ने श्री श्याम मंदिर पर इकट्ठे होकर पूजा अर्चना के बाद निशान लेकर ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते नगर की गलियों और चौराहा सहित पूरे नगर का भ्रमण करते हुए 1008 हनुमानगढ़ी मंदिर पहुचे वहां भक्तों ने हनुमान चालीसा गाते हुए मंदिर में निशान चढ़ाया।

इस दौरान अग्रवाल, गौरव, आशीष जायसवाल, अंकित लाठ, नितिन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, महेंद्रअग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल ,मोहित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संत कुमार जालान, मोहनलाल जी अग्रवाल, अंकित केडिया, धीरज सिंघानिया, गोपाल लाठ, प्रिया सिंघानिया, रोहित गुप्ता, पुष्कर निषाद, रामानंद  निषाद तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *