परतावल ब्लॉक के अन्तर्गत हरपुर तिवारी में स्थित एम आई पब्लिक स्कूल में आज दिन शनिवार का बड़े ही घूम धाम से 14वाँ वर्षीकोत्सव मनाया गया। इस दौरान कला प्रस्तुत में श्वेता विश्वकर्मा, अदिति साहनी निरमा यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया जिसके बाद से कार्यक्रम की शुरुआत की। ओबैद राजा, प्रिंस वर्मा शिवम इंसाद अली अन्य कई बच्चें अपनी कला की प्रस्तुति किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आए अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि परतावल ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

प्रबंधक जैनुल्लाह खान ने कहा बच्चों को बेहतर शिक्षा संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन देना ही हमारा लक्ष्य है। क्योंकि जब बच्चों की नींव मजबूत होगी तब वह आगे बेहतर प्रदर्शन करेगें। इस दौरान अपने-अपने कक्षा में उत्तीर्ण हुए बच्चे , जानवी गुप्ता, अनुष्का गुप्ता , कृष्णा भारती, सना बेगम, नीरज गुप्ता , वाशिम अंसारी, राजन गुप्ता , कई अन्य छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन करने पर मैडल देकर सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि आनंद शंकर वर्मा, हरिकेश यादव, इंद्रजीत तिवारी, दुर्गेश साहनी, सम्मानित अतिथि श्री डॉ. आशुतोष यादव जी , उमेश मणि त्रिपाठी, हाजी आलमगीर, रितेश मणि त्रिपाठी, गिरिजेश साहनी , औरंगजेब खान, इसरार अहमद एवं तमाम अभिभावकगण व अध्यापक प्रधानाध्यक रघुवीर प्रजापति, विशिष्ट अध्यापक श्री अशरफ आलम,विशिष्ट अध्यापिका तरन्नुम तथा छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।