हिन्द सन्देश टाइम्स देवरिया
एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को वाहन चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनावरण किया
आठ मोटरसाइकिल और अवैध देशी तमंचा बरामद
पुलिस ने इस दौरान चोरी की आठ मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर सिंचाई विभाग चौराहे के पास से दो अभियुक्त नागेंद्र गौड़ और नितेश कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास
से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिनमें एक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। नागेंद्र के पास से एक अवैध
315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने साथी विद्धू कुमार के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात कबूल की। उन्होंने बताया
कि चोरी के बाद वे वाहनों के नंबर प्लेट बदलकर उन्हें छिपा देते थे और मौका मिलते ही बेच देते थे। उन्होंने
बताया कि पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीसरे अभियुक्त विद्धू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 6 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।