मनरेगा हाजरी में बम्पर घोटाले का खुल रहा पोल

महराजगंज उत्तर प्रदेश

विकास खण्ड घुघली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा ढेकही में चल रहें विकास कार्यो का खुल पोल एक ही व्यक्ति से दो जगह कर रहा मनरेगा में कार्य। ग्राम सभा दो अलग-अलग साइडो पर एक ही मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है।

देखे फोटो में ……?

 

 

आपको बता दें कि घुघली विकास खण्ड के ग्राम सभा ढेकही में मनरेगा से दो अलग अलग साइडो (गाटा संo- 224 व 148) से कुल 71 मजदूरो के द्वारा कार्य कराया जा रहा हैं। जिसमें गाटा संo 148 के मास्टर रोल 246 में नागेश्वर के खेत से अमसही सिवान तक कार्य चल रहा था। उसी दिन कार्य करने वाले मजदूरों का फोटो गाटा संo- 224 के मास्टर रोल 244 विजय बहादुर के खेत से छेदी के खेत तक चल रहें कार्य में भी उसी मजदूरों से कार्य करते हुए दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *