लक्ष्मीपुर एकडंगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ

महराजगंज उत्तर प्रदेश

संवाददाता दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट

महाराजगंज:- दिनांक 20/04/2025 रविवार को महाराजगंज जनपद के अंतर्गत विकास खंड सिसवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा, बंदी, रुदलापुर , लक्ष्मीपुर एकडंगा पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ।

आरोग्य मेला का आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा पर कुल 35 रोगी ओपीडी में आए। मौसम परिवर्तन एवम हाल ही में हुए वर्षा के वजह से अधिकांश रोगी मौसमी रोग सर्दी, खासी, बुखार, दस्त के थे! नियमित तौर पे मधुमेह उच्च रक्तचाप के रोगी भी औषधि एवम परामर्श लेने आए थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला कार्यक्रम में सम्मिलित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला के चिकित्साधिकारी डॉक्टर वैभव चौधरी, फार्मासिस्ट गंगाराम साहनी, एएनएम कुमारी पूजा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *