वन विभाग के खिलाफ जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन कार्यवाही का किया मांग

महराजगंज उत्तर प्रदेश

 पकड़ी वन रेंज के कटहरा और जगपुर बीट का मामला ।

 संवाददाता दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट

महराजगंज:- किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने हेतु जंगल के किनारे तार बाड़, लकड़ी की बैरिकेटिंग या सुरक्षा खाई अथवा अन्य वैकल्पिक प्रबन्ध किये जाने एवं वन विभाग महराजगंज द्वारा गलत और भ्रामक सूचना देने के परिप्रेक्ष्य में सक्षम अधिकारी से जाँच कराकर दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए सोमवार को समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

प्राप्त जानकारी अनुसार सदर ब्लाक के ग्राम-बागापार निवासी समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने हेतु जंगल के किनारे तार बाड़, लकड़ी की बैरिकेटिंग या सुरक्षा खाई अथवा अन्य वैकल्पिक प्रबन्ध किये जाने एवं वन विभाग महराजगंज द्वारा गलत और भ्रामक सूचना देने के परिप्रेक्ष्य में सक्षम अधिकारी से जाँच कराकर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग किया है उन्होंने कहा कि कृषि कार्य करके अपना जीवन यापन करते हैं। गाँव से सटा हुआ पकड़ी रेंज का वन क्षेत्र आच्छादित है जो न्याय पंचायत बागापार के कटहरा, बेलवा काजी, विजयपुर, बरगदवा राजा, जगपुर ऊर्फ सलामतगढ़, केवलापुर खुर्द, बड़हरा राजा परासखाड़ लगभग 10 किमी. होते हुए आगे तक घने वृक्षों व जानवरों से आच्छादित है।ग्राम पंचायतों से सटे हुए वन क्षेत्र की सीमाएं खुली हुयी हैं। जिससे आए दिन जंगली जानवरों से उपरोक्त गाँवों के किसानों के फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया जाता है। और हिंसक जानवरों के हमलों के कारण निवासी गण खेत की रखवाली करते समय घायल हो जाते हैं। और पूर्व में कई किसान मृत भी हो चुके हैं। समस्या के सम्बन्ध में समय-समय पर वन विभाग और अन्य अधिकारीयों से जंगल के किनारे तार बाड़ लगाने, सुरक्षा खाई खोदने या अन्य वैकल्पिक प्रवधान करने सम्बन्धित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाता रहा है परन्तु विभाग द्वारा अबतक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। ऐसी परिस्थिति में फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षा जान माल की रक्षा हेतु जंगल के किनारे तार बाड़ लगाकर या सुरक्षा खाई की खुदाई करवा कर अथवा लकड़ी के बैरिकेटिंग करके या अन्य कोई बैकल्पिक प्रबन्ध किया जाना नितान्त आवश्यक है। तथा इसके साथ साथ समस्या के सम्बन्ध में वन विभाग से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही की सूचना मांगी गयी थी। जिसमें विभाग द्वारा दिनाँक 27/11/2024 को उपलब्ध करायी गयी सूचना वन विभाग द्वारा वन सीमा व कृषि क्षेत्र के बीच सुरक्षा खाई की खुदाई कार्य करने की बात कही गयी वही पुनः उपरोक्त सूचना के सापेक्ष पुनः सूचना माँगने पर दिनाँक 21/02/2025 को दिये गये सूचना के अनुसार विभाग द्वारा 25 वर्षों से कोई भी सुरक्षा खाई की खुदाई कार्य नहीं किये जाने की सूचना दी गयी है। उमेश चन्द्र मिश्र ने जिलाधिकारी से 

गलत और भ्रामक सूचना देने के सम्बन्ध में जाँच करवा कर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने का मांग किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *