महराजगंज।भिटौली पुलिस कि बड़ी सफलता सराफा व्यावसायिक से लूट में शामिल दो अभियुक्तों को धर दबोचा आपको बता दें कि शनिवार को भोर में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में धर्मपुर बाजार में असलहे के दम पर सराफा कारोबारी को लूटने वाले दो बदमाश दबोचे गए। बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग के जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग किया गया तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। दोनों अभियुक्त गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
बीते 4 मई को भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर स्थित अभिषेक ज्वेलर्स की दुकान में तमंचे के बल पर दिनदहाड़े लूट हुई थी। इसमें दो बदमाश सफेद अपाची बाइक से आए थे। इस मामले में एसपी सोमेन्द्र मीना द्वारा जांच हेतु तीन टीमों का गठन किया था और टीमें तभी से लगातार दबिश देकर सुराग जुटा रही थीं।
भिटौली पुलिस की बड़ी सफलता शनिवार को भोर में मुखबिर खास से पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय थाना क्षेत्र के अगया में नहर के पास से बदमाश गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने सुबह चार बजे नहर पटरी पर घेराबंदी कर अभियुक्तों की ताक में लगे हुए थे कि इसी बीच अपाची सवार दो लोग आते दिखे।
अपाची सवार युवकों को ज़ब पुलिस ने रोका तो वह भागने लगे और उनमें से एक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में फायरिंग किया तो गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के रहने वाले अरविन्द उर्फ बड़कू के पैर में गोली लग गई। पुलिस टीम ने घेराव कर दोनों को पकड़ लिया।
दूसरा अनूप राजभर भी रामगढ़ ताल क्षेत्र का बताया जा रहा है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने एक बैग भी बरामद किया है। पुलिस ने लूटे हुए ज्वेलरी को भी बरामद किया है। साथ में सफेद रंग की अपाची बाइक व असलहा भी पुलिस के हाथ लगा है। गोली लगने से घायल अरविन्द उर्फ बड़कू को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल भेजा गया। पुलिस के आला अधिकारी घटना की मानिटरिंग करते रहे।
भिटौली एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पुलिस नहर पटरी के रास्ते से जा रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश अरविन्द के पैर में गोली लगी और दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।