मनरेगा हाजिरी में फर्जीवाड़ा के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ने किया फर्जी मजदूरों का भुगतान

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महाराजगंज ,घुघली विकास खंड अंतर्गत रामपुर बलडीहा में मनरेगा योजना के तहत डोम्ही उत्तर पोखरी पर जीर्णोद्धार कार्य 27 मई 2025 से चल रहा था ।जिसमें कार्य 27,28,29,30मई को चला,

प्रकाशित खबर के माध्यम से हुआ खुलासा

जिसमें समाचार पत्र के माध्यम से हाजिरी में फर्जीवाड़ा का खुलासा करने पर ए पी ओ घुघली ने बताया कि आप के द्वारा खुलासा करने के बाद GRS पर कोई हाजिरी नहीं लगाई जा रही है ।जिसका मुख्य बिकास अधिकारी के वहां लिखित शिकायत भी दिया गया है

फर्जीवाड़ा हाजिरी का भी कर दिया गया भुगतान

लेकिन उसके बावजूद भी जो 4 दिन की हाजिरी में फर्जीवाड़ा हुआ था उस पर कोई कार्यवाही न करते हुए 4 दिनों का मनरेगा योजना के तहत जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा कार्यरत मजदूरों के साथ फर्जी मजदूरों का भी भुगतान कर दिया गया है। इससे साबित किया जा रहा है कि कितने महान अधिकारी गण है जो सरकारी धन का धनादोहन कर रहे हैं।फर्जी मजदूरों का भुगतान ही विभागीय अधिकारी के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा खोल दिया।सरकार को गिराने में इसी तरह के भ्रष्ट अधिकारी लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *