परतावल बड़ी नहर में वृहस्पतिवार को माधोपुर के पास उतराया मिला बृद्ध का शव

महराजगंज उत्तर प्रदेश

परतावल/महराजगंज:-  नगर पंचायत परतावल में साई मन्दिर के पास बड़ी नहर में बीते मंगलवार को भीट पर बैठा 60 वर्षीय व्यक्ति अचानक नहर में गिर गए। जिनकी पुलिस व SDRF टीम लगातार तीन दिनों से खोज बिन कर रहें  थे।

आपको बतादे कि बीते मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे कुसुम्हा निवासी राम नगीना उम्र लगभग 60 वर्ष के नहर में डूबने की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर तलाश शुरू कर दिया।

पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ टीम तीन दिनों से नहर में बुजुर्ग की तलाश कर रही थी। वृहस्पतिवार को क्षेत्र के माधोपुर गांव के पास उसी नहर में लोगों ने एक शव उतराते हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव का शिनाख्त हुआ।

शव राम नगीना का ही था। मृतक राम नगीना के चार बेटे राजेश, रमेश, रामप्रवेश, परमेश्वर हैं। घटना के दिन से ही तीसरे नंबर का बेटा रामप्रवेश पिता की तलाश में जुटा था। वह खुद नहर में तैरकर उन्हें ढ़ूंढ़ रहा था।
इस सम्बन्ध जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *