महराजगंज:- कोल्हुई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोल्हुई कस्बे में आधे घंटे तक उपद्रवियों ने जमकर तांडव मचाया और घर को कब्जा करने का प्रयास किया।
प्राप्त जानकरी के अनुसार कोल्हुई कस्बे के बहदुरी रोड पर वीरेंद्र शर्मा का मकान है। बृहस्पतिवार दोपहर में कस्बे के ही दर्जन भर से अधिक संख्या में लोग पहुंच कर एक घर को जबरन खाली कराने लगे। मकान में रह रहे लोगों ने विरोध जताया तो लोग जबरन सामान को घर से निकाल कर बाहर फेकने लगे।
इस दौरान एक युवक घर में मौजूद महिला को घसीटते हुए भी दिखाई दिया। यह सब देख मौके पर अगल- बगल के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित गई।
इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवी वहाँ से भाग खड़े हुए इनमें दो लोगों को पुलिस मौके से पकड़ कर थाने ले गयी।
इस संबंध में एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि विवाद में शामिल तीन नामजद व एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ समुचित धाराओं में केस दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गयी है।