इंजीनियर चैरब जैन के संयोजन में लगाए गये विशाल स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ, सीएमओ रहे मौजूद

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की।मालवीय चौक स्थित वेंकट हॉल में लगाए गये विशाल स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉक्टर आरके सिंह द्वारा किया गया,जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न रोगों की जांच करा स्वास्थ्य लाभ उठाया।वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चैरब जैन के संयोजन में लगाए गए इस आठवें विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए सीएमओ डॉक्टर आरके सिंह ने कहा कि जीवन में मनुष्य धन तो किसी भी प्रकार कमा सकता है,परंतु धन प्राप्ति के साथ-साथ समाज सेवा तथा मानव कल्याण के कार्य वे लोग ही करते हैं,जिनको भगवान अपने निकट समझता है।उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है ये हमारे पूर्वजों ने बहुत तजुर्बे और विश्वास के अनुरूप ही कहा है।शिविर के आयोजक चैरब जैन ने कहा कि मुझे अपने बुज़ुर्गों से मानवता की सेवा निस्वार्थ भाव से करने का जो सन्देश मिला,वह भगवान महावीर का प्रताप है।इस अवसर पर लगभग एक हजार मरीज़ों का निशुल्क परीक्षण किया गया तथा छः सौ से अधिक लोगों के द्वारा रक्तदान भी किया गया।श्री स्वामी भूमानंद हॉस्पिटल,वेलियन गिरी हिल्स नर्सिंग होम,संजीवनी डेंटल क्लिनिक तथा सैनी डायगोनिस्टिक्स के डॉक्टरों द्वारा नेत्र जांच,मोतियाबिंद,स्त्री रोग,बाल रोग,दंत रोग आदि बीमारियों की शिविर में आए लोगों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाई दी गई।शिविर के अंत में उत्तरकाशी में आई भीषण आपदा में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया तथा समाजसेवियों एवं पत्रकारों कासम्मान भी चैरब जैन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *