जिला पंचायत के नेतृत्व में विभाजन के समय की त्रासदी को याद कर मौन कैन्डील मार्च का आयोजन

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज जनपद में विभाजन के समय की त्रासदी को याद करते हुए 14 अगस्त को जिला पंचायत के नेतृत्व में मौन कैन्डील मार्च का आयोजन किया गया। छत्रपति शाहू जी महराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छत्रपति चौक से प्रारंभ कर कलेक्टर सभागार में जाकर संपन्न हुआ।
       

कैंडल मार्च के उपरांत सभी लोग कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए। वहां पर विभाजन के अवसर पर लघु फिल्म एवं चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभाजन के पीड़ितों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दिया गया।
       

इस अवसर पर लोगों ने विभाजन जैसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने की शपथ ली और त्रासदी के पीड़ित लोगों को याद किया गया।स्वतंत्रता की प्राप्ति के दौरान विभाजन एक त्रासदी के रूप में आया, जिसमें लाखों परिवार उजड़ गए। आज उन्हीं परिवारों को याद किया गया।
           
इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा,  मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन, सीएमओ डाँo श्रीकांत शुक्ला, एडीएम डाँo प्रशांत कुमार, एडीएम (न्यायिक) नवनीत गोयल, बी. एन. कन्नौजिया, राम दरस चौधरी तथा वरिष्ठ  अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *